“रामनवमी शोभायात्रा में ‘लव जिहाद’ थीम की झांकी:खेतासराय में फ्रिज में डमी के टुकड़े दिखाए, ‘केरला स्टोरी’ के स्लोगन”, दैनिक भास्कर, मार्च 29, 2026
“खेतासराय कस्बे में शुक्रवार शाम रामनवमी के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा के दौरान एक विवादित झांकी चर्चा का विषय बन गई। झांकी में फ्रिज के अंदर डमी के टुकड़े रखकर ‘लव जिहाद’ थीम दर्शाई गई थी, साथ ही “केरला स्टोरी-1” से जुड़े स्लोगन भी प्रदर्शित किए गए। झांकी के माध्यम से अंतरधार्मिक संबंधों को लेकर चेतावनी का संदेश देने का प्रयास किया गया।
पावर हाउस से शुरू होकर डोभी मोड़ तक निकली यात्रा
शोभायात्रा गोलाबाजार स्थित पावर हाउस से शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग, पंजाब नेशनल बैंक, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, संकटमोचन मंदिर और काली मंदिर होते हुए डोभी मोड़ तक पहुंची। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
मुख्य अतिथि ने की आरती, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह बघेल ने आरती कर किया। इस दौरान कथावाचक सुधीर मिश्रा और अनिल कुमार उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
