“त्रिपुरा के लड़के पर टिप्पणी, अब हिंदू महिला का वीडियो; आमिर शौकीन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप, पुलिस से एक्शन की मांग”, नवभारत टाइम्स, अक्टूबर 23, 2026
“त्रिपुरा के एक लड़के पर अभद्र टिप्पणी करने और त्रिपुरा के नाम को अश्लील तरीके से पेश करने के आरोपों के बीच कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन का एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए आमिर पर एक कामकाजी हिंदू महिला को सार्वजनिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उनके पोस्ट के मुताबिक, वीडियो में आमिर एक शोरूम में काम कर रही महिला की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करता नजर आता है। इस वीडियो को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
‘लड़की कैसे पटाएं’ के नाम पर महिला की रिकॉर्डिंग का आरोप
जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, आमिर शौकीन ने कथित तौर पर शोरूम में काम कर रही महिला का वीडियो बनाया और उसे ‘लड़की कैसे पटाएं’ शीर्षक दिया। आरोप है कि वीडियो के दौरान वह महिला पर दोहरे अर्थ वाली टिप्पणियां करता रहा। महिला को वीडियो में अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करते हुए बताया गया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जितेंद्र प्रताप सिंह ने सवाल उठाया कि आखिर किसी महिला की मर्जी के बिना उसकी रिकॉर्डिंग करना और उस पर इस तरह की टिप्पणियां करना किस तरह का कंटेंट है?
नौकरी का डर या मजबूरी
जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पोस्ट में महिला की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक कर्मचारी है और नौकरी खोने के डर से शायद खुलकर विरोध नहीं कर सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की असहजता के बावजूद आमिर वीडियो बनाता रहता है। हालांकि, महिला की वास्तविक परिस्थितियों और उसकी सहमति को लेकर स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन पोस्ट में लगाए गए आरोपों ने किसी भी सार्वजनिक स्थान पर काम करने वाली महिला की निजता, गरिमा और सुरक्षा का सवाल खड़ा किया है……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
