रायपुर में छोटी बेटी का कराया इस्लामीकरण, 16 साल के बेटे को दिया लालच, दो महिलाओं के खिलाफ FIR

“रायपुर में छोटी बेटी का कराया धर्म परिवर्तन, 16 साल के बेटे को दिया लालच, दो महिलाओं के खिलाफ FIR”, नई दुनिया, अक्टूबर 23, 2026

राजधानी के अमलीडीह इलाके में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में न्यू राजेंद्र नगर थाने में दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 की धारा 16(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार परिवार पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि परिवार की छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। अब 16 वर्षीय बेटे को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।

ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि ईसाई धर्म नहीं अपनाने पर परिवार के साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इसके साथ ही मोबाइल तोड़ने, घर में ताला लगाने और इलाज के लिए बाहर नहीं जाने देने की भी शिकायत की गई है। पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत न्यू राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है…..”

पूरा लेख नई दुनिया पर पढ़ें 

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.