“लव जिहाद : ‘यहां से ले चलो, आरजू के घरवाले मुझे मार देंगे’, अंकिता ने मां को फोन पर कही थी यह बात!”, प्रभात खबर, अक्टूबर 22, 2026
“बिहार के बेगूसराय में प्रेम विवाह का एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. बड़ी बलिया दक्षिणी वार्ड संख्या-1 में पांच साल पहले दूसरे धर्म के युवक से विवाह करने वाली 25 वर्षीय विवाहिता अंकिता कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मौत से ठीक पहले मृतका ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए जान का खतरा बताया था और ससुराल से सुरक्षित निकाल ले जाने की गुहार लगाई थी.
इतना ही नहीं, अंकिता की मां के अनुसार उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव भी था. शादी के दो साल बाद अंकिता को बेटी हुई थी. इसके बाद से ही अंकिता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा था. अंकिता की मां द्रौपती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बेटी के साथ हुई घटनाएं विस्तार से बताई हैं.
पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मिर्जापुर की रहने वाली मृतका की मां द्रौपती देवी के अनुसार, उनकी पुत्री अंकिता ने वर्ष 2021 में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बलिया दक्षिण निवासी मो. आरजू से निकाह किया था. उस दौरान मायके वालों की शिकायत पर कासिम बाजार थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोर्ट में दिए गए बयान के बाद अंकिता अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी थी……”
पूरा लेख प्रभात खबर पर पढ़ें
