“यूपी में धर्म परिवर्तन: हिंदू युवक बन गया मुसलमान, मस्जिद में दे रहा अजान; 37 साल का रामशकल बना जहांगीर अशरफ”, अमर उजाला, दिसंबर 20, 2025
“सोनभद्र में धर्म परिवर्तन का नया मामला सामने आया है। कुछ साल पहले तक जिसे लोग रामशकल के रूप में जानते थे, अब वह मो. जहांगीर अशरफ बनकर रह रहा है। वह मस्जिद जाता है, अजान देता है और नमाज भी पढ़ता है। मुस्लिम महिला से उसने शादी की है और दो बच्चे भी हैं।
37 साल के हिंदू युवक के अचानक मुसलमान बनने से लोग हतप्रभ हैं। म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी निवासी रामशकल चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसके पिता जगरनाथ हैं। रामशकल पहले बभनी क्षेत्र में रहकर बच्चों को ट्यूशन देता था।
बताते हैं कि इसी दौरान अचानक वह बीमार रहने लगा। कुछ लोगों के संपर्क में आकर वह अंबेडकरनगर जिले में स्थित एक दरगाह पर गया। वहीं मुस्लिम धर्म अपनाकर वह मो. जहांगीर अशरफ बन गया। घर लौटने के बाद उसने बगल के गांव किरवानी में अपना ठिकाना बनाया है…..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
