“नालासोपारा लव जिहाद केस में पीड़िता का बड़ा खुलासा- हिंदू त्योहारों में लड़कियों को निशाना बनाता था गैंग”, एनडीटीवी, अक्टूबर 14, 2026
“महाराष्ट्र के नालासोपारा में सामने आए एक चर्चित मामले में एक युवती ने आरिफ अयूब शेख नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में लिया. बाद में उसके साथ शारीरिक, मानसिक और धार्मिक दबाव डालने की घटनाएं शुरू हो गईं. पीड़िता के अनुसार आरिफ अयूब शेख उससे एक दोस्त के जरिए मिला था. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ा. युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने कहा कि उसे बार-बार बुर्का पहनने और बीफ खाने के लिए कहा जाता था. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.
युवती का दावा है कि आरोपी अक्सर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर करता था और कहता था कि वह उसकी मां के साथ कुरान सीखे. पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे धमकाता था और कहता था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके साथ बुरा होगा.
भाई के पूरा परिवार भी शामिल था
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में आरोपी का भाई, चचेरा भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. उसका कहना है कि एक दिन जब उसने आरोपी का मोबाइल फोन देखा तो उसमें कई अन्य युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे. युवती का आरोप है कि उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे.पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी की एक गैंग है और वह सिर्फ हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता था. युवती के अनुसार आरोपी कहता था, “हिंदू दो साल में खत्म हो जाएंगे” और वह लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था……”
पूरा लेख एनडीटीवी पर पढ़ें
