MP में लव-जिहाद: हिंदू बनकर विधवा महिला से दोस्ती… दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, बच्चे के जन्म के बाद इस्लामीकरण के लिए किया प्रताड़ित

“MP में लव-जिहाद: हिंदू बनकर विधवा महिला से दोस्ती… दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, बच्चे के जन्म के बाद धर्मांतरण के लिए किया प्रताड़ित”, नई दुनिया, जनवरी 12, 2026

“राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में लव-जिहाद (Love Jihad Case in Bhopal) से जुड़ा एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताकर एक विधवा महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

हिंदू बताकर की दोस्ती

पुलिस के अनुसार पीड़िता 37 वर्षीय हिंदू महिला है, जिसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। वर्ष 2015 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अपने इकलौते बेटे के साथ हबीबगंज क्षेत्र में रहने लगी और अरेरा कॉलोनी में प्राइवेट नौकरी करती थी। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात उसी क्षेत्र में एक चिकन शॉप संचालक लक्की उर्फ समीर से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं।

घर आना-जाना और दुष्कर्म

कुछ समय बाद पीड़िता ईदगाह हिल्स स्थित एक मकान में किराये से रहने लगी। इसी दौरान आरोपी किसी न किसी बहाने उसके घर आने-जाने लगा। एक दिन महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया…..”

पूरा लेख नई दुनिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.