“झारखंड ग्रेटर बांग्लादेश के लिए घुसपैठिए की मदद! निशिकांत बोले- धर्मांतरण की वजह से घट रही आदिवासियों की संख्या” नवभारत टाईम्स, 23 जून 2023
“गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने जेएमएम और कांग्रेस पर संताल परगना क्षेत्र में विदेशी घुसपैठिये को प्रश्रय देने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। घुसपैठियों की मंशा सफल होने दी जाएगी।
झारखंड में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने 1947 में साजिश कर देश का बंटवारा कराया। अब कांग्रेस ग्रेटर पाकिस्तान और ग्रेटर बंगलादेश के नारे को जमीन पर उतारने के लिए घुसपैठिये को प्रश्रय दे रही है। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा और जामताड़ा के साथ दुमका जिले के कुछ इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रभाव बढ़ा है। उन्हांेने कहा कि धर्मांतरण की वजह से दिनों दिन आदिवासियों की आबादी घट रही है।
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में न्यायालय से बरी होने के बाद निशिकांत दुबे शक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेशी घुसपैठियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। इसलिए सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया गया है। एनआईए सहित केन्द्र सरकार की एजेंसियां घुसपैठियों की धड़पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है…”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें