“झारखंड के बोकारो में रामनवमी की शोभा यात्रा पर इस्लामी भीड़ का हमला, 12 घायल: मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी”, ऑपइंडिया, अप्रैल 18, 2024
“झारखंड के बोकारो में बुधवार (17 अप्रैल, 2024) को रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले जा रही एक शोभा यात्रा को इस्लामी भीड़ ने मस्जिद के सामने रोक लिया। इसके बाद जुलूस पर पथराव भी किए जाने की सूचना है। इस पथराव में कई हिन्दू श्रद्धालु घायल हो गए। अभी इस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में रामनवमी के उपलक्ष्य में बुधवार शाम को एक शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यह शोभा यात्रा शाम 6:30 बजे मस्जिद से होते हुए शिव मंदिर के पास पहुँचने वाली थी। जब शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुँची तो इसे इस्लामी भीड़ ने घेर लिया।
बताया गया कि इसके बाद इस यात्रा पर पथराव हुआ जिसमें हिन्दू श्रृद्धालु घायल हो गए। यहाँ भारी पुलिस बल तैनात करके धारा 144 लागू कर दी गई है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामी भीड़ ने यहाँ कुछ गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस पथराव में 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। एक पुलिसकर्मी भी घायल बताया जा रहा है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें