“नेपाल में ‘द केरल स्टोरी’: 14-15 साल की 2 हिंदू लड़कियों को भगा ले गए 6 मुस्लिम लड़के, साथ में थी 2 मुस्लिम लड़कियाँ – जिस्मफरोशी के लिए ग्रूमिंग जिहाद”, ऑपइंडिया, अप्रैल 28, 2024
“भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बार फिर से साम्प्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ के धनुहा जिले में एक साथ 2 नाबालिग हिन्दू लड़कियों के साथ ग्रूमिंग जिहाद की घटना हुई है। इससे नाराज होकर गुरुवार (25 अप्रैल 2024) को हिन्दू समाज सड़कों पर उतर आया। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग के साथ रास्तों को जाम किया गया और विरोधस्वरूप टायरों को जला कर प्रदर्शन किया गया। नेपाली पुलिस ने हिन्दू संगठन से जुड़ी लक्ष्मी नाम की एक महिला नेता को हिरासत में लिया तो हालात और बिगड़ गए। आखिरकार पुलिस ने 27 अप्रैल 2024 (शनिवार) को लक्ष्मी को रिहा करके ग्रूमिंग जिहाद के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
यह मामला नेपाल के धनुहा जिले के औराही थानाक्षेत्र का है। यहाँ के एक गाँव में रहने वाले 2 हिन्दू परिवारों ने पुलिस में एक साथ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक गुरुवार (16 अप्रैल 2024) की शाम लगभग 6 बजे गाँव की 2 नाबालिग हिन्दू लड़कियाँ घर में पढ़ाई कर रहीं थीं। इसी दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग इन दोनों लड़कियों को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गए। आरोपितों में 2 मुस्लिम महिलाएँ भी शामिल हैं। पुलिस में दी शिकायत के अनुसार एक पीड़िता की उम्र 15 जबकि दूसरी की 14 साल है।
ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पीड़ित परिजनों ने इस केस में साजिद, मोफिद, समीर, अशरफ, मस्तकीम और लियासत के साथ हकीदा और नगीना खातून को भी नामजद किया है। इन सभी पर आरोप है कि ये नेपाल की लड़कियों को कम उम्र में फँसा कर उन्हें मोटे दाम में भारत के कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में बेच देते हैं….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें