“धर्मनिरपेक्ष परिवार की मॉर्डन लड़की ने मुस्लिम युवक से किया निकाह; अब रोजा रखने के दबाव में टूटी… प्यार के बजाय सुना रही टॉर्चर की अंतहीन किस्से”, सुदर्शन न्यूज़, मार्च 08, 2026
“बिहार के किशनगंज में हिंदू बहु को जिहादी ससुराल वालों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और जानलेवा हमला करने का मामला उजागर हुआ है। कट्टरपंथियों ने सिर्फ बहु को टॉर्चर किया बल्कि दहेज की भी मांग की, इंकार करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। थक हार कर पीड़िता ने शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि दोनों पति पत्नी को अब अपने ही घरवालों से जान का खतरा लग रहा है।
जानकारी के अनुसार किशनगंज के वार्ड नंबर 5, लोहार पट्टी रोड नवाबगंज की रहने वाली प्रिया घोष (23) की मुलाकात खुशाल अहमद (27) से 4 साल पहले हुई थी। दोनों के बीच करीब चार महीने तक संबंध रहा, जिसके बाद 7 जुलाई 2022 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद प्रिया अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी, लेकिन मुसलमान लड़के के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। उनके मन में हिंदू बहु के खिलाफ शुरू से ही जहर भरा था।
शादी के लगभग एक साल बाद से ही प्रिया पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाने लगा। इस मुद्दे को लेकर घर में कई बार विवाद हुआ और पीड़िता को मारा पीटा भी गया। जिसके बाद मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, जिससे उन्मादी ससुराल वाले कुछ समय के लिए शांत हो गए, लेकिन बाद में उन लोगों ने फिर से वही रवैया शुरू कर दिया……”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
