इमिग्रेशन अब आबादी आक्र्रमण का प्रतीक बन गया है, मूल संस्कृति और सभ्यता का संहारक भी बन गया है, चोरी-डकैती, अपराध और अन्य हिंसा का प्रतीक भी बन गया है। मानवता के नाम पर हिंसक और जाहिल आबादी आबादी को गले लगाने वाले देश और संस्कृति आज खतरे में है,हिंसा और विखंडन से युक्त हैं, अर्थव्यवस्था के विध्वंस और अशांति के प्रतीक भी बन गये हैं। इसका उदाहरण ब्रिटेन है जिसकी संस्कृति और संभ्यता अग्रणी और ग्रहणीय मानी जाती थी, जहां पर बहुलतावाद और विविधता वाद सर्वश्रेष्ठ शासन प्रणाली रही है। भारत भी वोट की राजनीति के दुश्चक्र में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी मुस्लिम को संरक्षण देकर आबादी असंतुलन की मर को झेलने के लिए विवश है और मूल आबादी की स्वतंत्रता और अस्मिता पर आंच आ रही है।
अभी-अभी ब्रिटेन मे इमिग्रेशन के खिलाफ जो कुछ भी हुआ उसके संदेश बहुत ही खतरनाक है, इमिग्रेशन के खिलाफ लगी आग सिर्फ ब्रिटेन तक सीमित होगी, यह कहना मुश्किल है, इमिग्रेशन के खिलाफ लगी आग पूरे यूरोप में फैलने की आशंका है, यूरोप में ही क्यों बल्कि अमेरिका मे भी इसका असर होना निश्चित है। ब्रिटेन के बाद कनाडा में इमिग्रेशन के खिलाफ उल्लेखनीय प्रदर्शन हुए हैं। पौलेंड में इमिग्रेशन समस्या को लेकर पांच लाख लोग सडकों पर उतर गये। इमिग्रेशन विरोधी आग को हम दक्षिण पंथी करतूत कहकर खारिज नहीं कर सकते हैं। हमें इसे एकंाकी परिपेक्ष्य में देखने की आवश्यकता नहीं है, हमे इस विषय को संपूर्णता मे देखने की अनिवार्य आवश्यकता है। कुछ नकरात्मक प्रबृतियां इस पर राष्ट्रवादी सोच कह कर खारिज कर देती हैं। लेकिन संपूर्णता में देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि यह सिर्फ इमिग्रेशन की समस्या नहीं है, बल्कि यह आबादी आक्रमण भी है, मजहबी करतूत है, संस्कृति विनाश का लक्ष्य भी है।
उपर्युक्त कसौटी पर देखने के बाद हमें यह यह सोवने के लिए बाध्य करता है कि कहीं न कहीं ब्रिटेन आबादी आक्रमण का शिकार है, मजहबी करतूत की पीड़ित है और संस्कृति संहार का शिकार भी है। नकारात्मक और खतरनाक अप्रवासी इसी लक्ष्यों को लेकर आते हैं, फिर अपनी हिंसा और मजहबी मानसिकताओं का खुलम-खुला खेल करने लगते हैं, फिर संसाधनों का संहार होता है, रोजगार धंधों का विनाश होता है, आवासीय समस्या होती है, बुनियादी और अनिवार्य सुविधाओं का अभाव होता है। ऐसी स्थिति में विकास का पतन होता है, उन्नति सीमित होती है, समस्याएं बढ़ती है, विकराल रूप धारण कर लेती हैं फिर हैसियत भी कमजोर हो जाती है। आज के आधुनिक युग में किसी देश की संप्रभुत्ता तब तक ही सुरक्षित है जब तक वह आर्थिक रूप से मजबूत है, सामरिक रूप मेें शक्तिशाली है और टेक्नोलाॅजी का अगुआ है।
ब्रिटेन में इमिग्रेशन के खिलाफ फैली आग कितनी भयानक है और उसकी आंच कहां तक पहुंचने वाली है? ब्रिटेन की इमिग्रेशन विरोधी आग बहुत ही खतरनाक है और इस आग के बुझने और शांत होने की उम्मीद ही नहीं है बल्कि आग और बढेगी। ब्रिटेन एक ऐसा देश है जहां पर विरोध प्रदर्शनों की उम्मीद ही नहीं होती है, जहां पर हजार-दो हजार लोगों की भीड जुटनी मुश्किल होती है। मनोरंजन कारी दृष्टिकोण से भीड तो जुटती है पर सुधारों और अधिकारों को लेकर बहुत बड़ी भीड नहीं जुटती है। अब यहां यह प्रश्न उठता है कि इमिग्रेशन के खिलाफ जुटने वाली भीड की संख्या कितनी थी और उस भीड का रूख क्या था, क्या उसमें अराजकता भी थी, उसमें हिंसा भी थी, उसमें भविष्य के संकेत भी छिपे हुए थे? भीड की संख्या डेढ लाख से उपर थी, भीड का गुस्सा बहुत ही विकराल था, उसमें अराजकता भी थी और हिंसा भी थी। जब इतनी बडी भीड इक्टठा होगी तो फिर अराजकता तो फैलनी ही है।
अराजकता तक ठीक था। पर हिंसा जो हुई, उसको लेकर प्रश्न है। इमिग्रेशन विरोधियों और पुलिस के बीच हुई हिंसा में दर्जनों पुलिस वाले घायल हो गये। भीड को संबंोधित करने वाले दक्षिण पंथी नेताओं ने साफ कहा कि अगर इमिग्रेशन को नहीं रोका गया तो फिर उसके दुष्परिणाम बहुत ही भयानक होंगे, ब्रिटेन के चारों तरफ अराजकता होगी, हिंसा की भी बात हुई है। भीड के रूख और भीड को संबंोधित करने वाले नेताओं के भाषणों से साफ जाहिर होता है कि ब्रिटेन का भविष्य ठीक नहीं है, ब्र्रिटेन का भविष्य खतरे मे है, ब्रिटेन का बहुलतावाद खतरे में है, ब्रिटेन की विविधता की नीति आत्मघाती और विनाशकारी होने वाली है। यह भी संकेत मिलते हैं कि इमिग्रेशन समर्थकों और इमिग्रेशन विरोधियों के बीच सीधे तकरार होने की आशंका है। क्योंकि इमिग्रेशन विरोधी अगर सक्रिय है और हिंसक है तो फिर इमिग्रेशन समर्थक भी कोई कमजोर नहीं है, कोई शक्तिहीन नहीं है, ये भी मजबूत है और सड़कों पर उतरना जानते हैं और समय-समय पर इमिग्रेशन समर्थकों ने सडकों पर उतर कर अपनी शक्ति दिखायी है और ब्रिटेन पर अपने दावे और अधिकारों का प्रदर्शन भी किया है।
वर्तमान में ब्रिटेन की सत्ता एंटी इमिग्रेशन कदापि नहीं है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एंटी इमिग्रेशन हिंसा की निदंा की है और कहा है कि एंटी इमिग्रेशन की आग को बढने नहीं दिया जायेगा और हम अप्रवासियों को आमंत्रित भी करेंगे और स्वीकार भी करेंगे। उनके इन दो शब्दों का अर्थ यह है कि वैध और अवैध यानी दोनों प्रकार के इमिग्रेशन के प्रति अपना समर्थन जारी रखेंगे। लेकिन कीर स्टार्मर ब्रिटेन की आतंरिक राजनीति के प्रति उदासीन नहीं हो सकते हैं, उनके प्रति बढती विरोध की राजनीति को खारिज नहीं कर सकते हैं। खासकर टाॅमी राॅबिन्सन की बढती लोकप्रियता कीर स्टार्मर के लिए संहारक चुनौती बन रही है। टाॅमी राॅबिन्सन ही वह शख्सियत है जो एंटी इमिग्रेशन अभियान के नेतृत्व कर्ता है। राॅबिन्सन का कहना है कि अप्रवासियों की बाढ के कारण ब्रिटेन में कानून व्यवस्था की स्थिति खतरनाक हुई है, मूल आबादी के रोजगार पर डाका डाला जा रहा है, कभी पूरी दुनिया पर ब्रिटेन का राज था, अधिकार था, हम पूरी दुनिया के लिए भाग्य विधाता के तौर पर उपस्थित थे लेकिन आज हमारी हैसियत विश्व के अंदर में कहां हैं? आज ब्रिटेन, भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से भी पीछे चला गया है, हमारी अर्थव्यवस्था पूरी तरह दयनीय हो चुकी है।
ब्रिटेन की घटती आर्थिक और वैश्विक शक्ति के पीछे अवैध अप्रवासी ही जिम्मेदार हैं जो अप्रशिक्षित भी हैं और हिंसक भी हैं, ब्रिटेन की संप्रभुत्ता की कसौटी पर बोझ भी हैं। राॅबिन्सन ऐसे झूठ नहीं बोल रहे हैं, सच बोल रहे हैं। ब्रिटेन ने बहुलतावाद का सिरमौर बनने के लिए खूंखार और रक्तपिशाचुओ को भी आमंत्रित किया और रहने तथा बढने का अवसर दिया। आज ब्रिटेन की मूल आबादी में 30 प्रतिशत से अधिक अप्रवासियों की आबादी है जो अधिकतर मुस्लिम देशों से आयी हुई है और जिनका आधार व लक्ष्य मुस्लिम रूढ़ियों का प्रचार-प्रसार करना ही नहीं बल्कि उन्हें स्थापित भी करना है। अब तो ब्रिटेन के अंदर मुस्लिम देश और इस्लाम पर आधारित शासन व्यवस्था की मांग भी होने लगी है, इस्लामिक कानूनों के प्रति आग्रही होने का प्रदर्शन बार-बार होता है।
ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरा यूरोप और अमेरिका अप्रवासी समस्या से ग्रस्त है। अब तो सत्ता राजनीति का आधार ही इमिग्रेशन का समर्थन और विरोध हो गया है। डोनाल्ड ट्रम्प कोई एक बार नहीं बल्कि दो बार राष्ट्रपति का चुनाव भी मुस्लिम अप्रवासी विरोध के वायदे के आधार पर जीता था। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपने वायदे पर तहलका भी मचाया था और अमेरिका के अंदर से अप्रवासियों को बाहर करने की कार्रवाइयां भी तेज की थी, अवैध घुसपैठियों को बाहर करने की नीति को लेकर अमेरिका की कई देशों से कूटनीतिक लडाइयां भी हुई, डोनाल्ड ट्रम्प पर मानवता की हत्या करने और मानवाधिकार की कब्र खोदने जैसे आरोप भी लगे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प की अवैध घूसपैठियों की नीति ने अपनी शक्ति दिखायी और यूरोप को भी इस विषयक जागरूकता फैलायी।
इसी का परिणाम है कि ब्रिटेन में डेढ लाख और पोलेंट में पांच लाख की भीड सडकों पर उतरती है और अप्रवासियों के प्रति गुस्सा जाहिर करती है और उन्हें आत्मघाती होने का अहसास कराती है। पर वैध प्रवासियों को भी विरोध का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। वैध प्रवासियों की जरूरत को भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अमेरिका और यूरोम में करोडों लोग वैध प्रवासी हैं जो आमंत्रित हैं और किसी भी स्थिति मे आत्मघाती नहीं है बल्कि अमेरिका और यूरोप के विकास-उन्नति के प्रतीक हैं , शांति व सद्भाव के सहचर हैं।
–आचार्य श्रीहरि
