“कौशाम्बी के बेरौचा में हिंदू सम्मेलन:सामाजिक एकजुटता और सनातन संस्कारों पर जोर”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 21, 2025
“कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेरौचा (महिला) स्थित द्विवेदी महादेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय के यज्ञ स्थल पर सकल हिंदू समाज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लेकर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी देवी ने की। उन्होंने कहा कि समाज की सुदृढ़ नींव संस्कारों पर आधारित होती है। अभिभावकों को बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, वेद पाठ और धर्म ज्ञान से भी जोड़ना चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी नैतिक और चरित्रवान बन सके।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने संघ के आदर्शों, उद्देश्यों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज एवं राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
