“हिंदू विरोधी नारेबाजी नहीं, 370 बहाल करने की मांग नहीं, झारखंड के लिए रिस्पेक्ट; शहजाद पूनावाला बोले- यह असली प्रदर्शन”, नवभारत टाइम्स, अगस्त 05, 2026
“झारखंड के लिए सम्मानः शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने X पर लिखा, ‘झारखंड के लिए सम्मान। आपने कर दिखाया। यही असली प्रदर्शन है। ना आजादी के नारे लगे और न ही 370 को बहाल किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों के लिए कोई बाहरी फंडिंग नहीं की गई, और न ही लजीज खाना दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सामान्य भोजन पर ही अपना आंदोलन जारी रखा।’
प्रदर्शन में भारत विरोधी नारे नहीं लगे
बीजेपी नेता ने कहा, ‘किसी सेलिब्रिटीज ने हिंदू देवी देवाताओं को अपशब्द भी नहीं कहे, भारत विरोधी भाषण भी नहीं हुए।’ उन्होंने कहा कि रांची में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी ने ठीक से समर्थन भी नहीं किया, क्यों यह बीजेपी शासित राज्य नहीं है। शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘रांची में जारी आंदोलन को विदेशी मीडिया कवरेज भी नहीं मिला क्यों कि वहां भारत विरोधी नारे नहीं लग रहे हैं। और नहीं उमर खालिद को रिहा करो के नारे लगाए जा रहे हैं।’
रांची में क्यों चल रहा छात्रों का प्रदर्शन?
बता दें कि रांची में प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द करने, आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सुधार लागू करने की 25 जुलाई से मांग कर रहे हैं……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
