“बलात्कार किया, सिर पर हथौड़ा मारा, फंदे पर लटका दिया… कई दिनों से 10वीं की छात्रा को परेशान कर रहा था शाहिद, घर में घुस कर दी हत्या” ऑपइंडिया, 8 जून 2023
“उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बलात्कार और हत्या का एक मामला सामने आया है, जिससे सनसनी मच गई है। जिस लड़की की हत्या हुई है, वो नाबालिग है। उसकी उम्र मात्र 16 साल है। पुलिस ने इस मामले में शाहिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
पहले नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या कर के शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को फंदे से उतारा। उक्त घटना इंदिरानगर के तकरोही इलाके की है। पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर के आगे की जाँच शुरू कर दी है। सीनियर अधिकारियों की ओर से तुरंत आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश मिला।
लड़की का शव उसी के घर में ही फंदे से लटका मिला, इसका मतलब है कि शाहिद ने उसके घर में घुस कर इस कृत्य को अंजाम दिया। इस घटना में और भी लोग शामिल थे या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि शाहिद नाम का मुस्लिम युवक उनकी बेटी को काफी पहले से परेशान कर रहा था। जब ये घटना हुई, उस समय परिवार वाले बाजार गए हुए थे…”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें