“पब्जी, दोस्ती और धर्म परिवर्तन: मुंबई से मुरादाबाद आ गई हर्षदा… फिर दलदल में फंसती गई; मां ने सुनाई आपबीती”, अमर उजाला, अप्रैल 23, 2024
“महिला ने तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने पब्जी गेम के जरिए महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।
मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पब्जी गेम के जरिए मुंबई की एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे मुंबई से भगाकर मुरादाबाद ले अया और यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
मुंबई के संजय नगर निवासी माधुरी मित्रा पत्नी रोहितास अबनावे ने मुरादाबाद के गलशहीद थाने में गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा निवासी फुजैल और उसके पिता मोहम्मद असलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें माधुरी ने बताया कि उसकी बेटी हर्षदा शादी विवाह में इवेंट का काम करती थी। वह मोबाइल पर पब्जी खेलती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती फुजैल से हो गई थी…..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें