“‘मोहब्बत चाहिए, वासना का व्यापार नहीं’:मुज़फ्फरनगर में RSS नेता का लव जिहाद और धर्मांतरण पर बयान”, दैनिक भास्कर, मई 18, 2026
“मुजफ्फरनगर में आयोजित अखिल भारतीय मिरासी पसमांदा समाज सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने लव जिहाद, धर्मांतरण और लिंचिंग जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिए। इस दौरान मिरासी समाज को अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
हिंदुस्तानी पसमांदा मंच द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को “मोहब्बत चाहिए, वासना का व्यापार नहीं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्यार के नाम पर धोखे और वासना को बढ़ावा देने से समाज में तनाव और अपराध बढ़ रहे हैं।
सम्मेलन में पसमांदा समाज की विभिन्न जातियों और उपजातियों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसी दौरान, मिरासी समाज ने अपनी लंबे समय से लंबित अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किए जाने की मांग को दोहराया…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
