“प्रयागराज में पप्पू यादव के खिलाफ विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:राहुल गांधी, खड़गे और अवधेश प्रसाद पर भी कार्रवाई की मांग”, दैनिक भास्कर, अगस्त 06, 2026
“प्रयागराज में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जॉर्जटाउन थाने में शिकायत पत्र सौंपा। संगठन ने पप्पू यादव पर भगवान श्रीराम और हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिला संयोजक शुभम कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जॉर्जटाउन थाने पहुंचे। तहरीर सौंपने से पहले और बाद में कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ भी नारे लगाए। उन्होंने इन नेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
