“लव जिहाद की ‘मास्टरमाइंड’ फिजा ने खोले विदेशी फंडिंग के राज, जाल में फंसाने का किया खुलासा”, इंडिया टीवी, मार्च 20, 2026
“उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाने में लव जिहाद के मामले में दर्ज मुकदमे की आरोपी फिजा खातून ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट में सरेंडर के दौरान, फिजा खातून ने बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोपों को बेबुनियादी बताया। फिजा ने बताया लखनऊ बाईपास में मोहम्मद सबी के यहां काम करने गई, जहां वह उसके यहां रहकर उसके दोना-पत्तल के कारखाने में काम करती थी। वहीं से उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ।
सबी ने बनाया फिजा का आपत्तिजनक का वीडियो
फिजा खातून के मुताबिक, कारखाना संचालक मोहम्मद सबी ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया था। उस वक्त वह निर्वस्त्र थी। इसी के आधार पर सबी उसको ब्लैकमेल करने लगा। वह लोगों के आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर हैदराबाद भेजता था और विदेश से फंडिंग करता था। उसे हर आईडी के 20 से 40 हजार रुपये हैदराबाद से मिलते थे जिसे निकलवाकर सबी 10 हजार उसे और बांकी पैसे अपने पास रखता था।
8 लोगों की आईडी को भेजा हैदराबाद
आरोपी फिजा का कहना है कि अब तक 8 लोगों की आईडी सबी ने हैदराबाद भेजी हैं। शहर के पनी मोहल्ले से दो महिलाओं की भी आईडी भेजी गई हैं। फिजा का आरोप है कि इसके पीछे मोहम्मद सबी और शिकायतकर्ता महिला खुद है। शिकायतकर्ता, सबी की प्रेमिका है जो उसके साथ दिल्ली गई थी। वहीं, मोहम्मद सबी ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ गलत काम किया। फिजा खातून के मुताबिक, आईडी कार्ड न देने पर लोगों ने उसके खिलाफ लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है……”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
