“खुर्जा के जिम में धार्मिक भेदभाव का आरोप:हिंदू युवकों की सदस्यता रद्द करने पर हंगामा, भीड़ ने नारेबाजी की; पुलिस ने समझाया”, दैनिक भास्कर, फरवरी 28, 2026
“बुलंदशहर के खुर्जा में एक जिम पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा है। मोहल्ला फूटा दरवाजा स्थित ‘जेएस फिटनेस जिम’ पर हिंदू युवकों को प्रवेश न देने और उनकी सदस्यता रद्द करने का आरोप है, जिसके बाद शनिवार सुबह जमकर हंगामा हुआ।
आरोप है कि जिम संचालक एक विशेष समुदाय के लोगों को प्राथमिकता दे रहा है। पीड़ित युवक अभिषेक वर्मा ने बताया कि उसे और उसके साथ जिम करने वाले आठ अन्य लोगों को उनकी सदस्यता वापस लेने को कहा गया है। अभिषेक के अनुसार, पूर्व में शिकायत किए जाने की रंजिश में उन्हें जिम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने जिम के बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की और उसे तत्काल बंद करने की मांग की। भीड़ के हंगामे के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
