जबरन निकाह और इस्लामीकरण, पाकिस्तान में फंसी सरबजीत ने सुनाई दर्दभरी दास्तां

“Exclusive: जबरन निकाह और कबूल करवाया इस्लाम, पाकिस्तान में फंसी सरबजीत ने सुनाई दर्दभरी दास्तां”, न्यूज़ 18, जनवरी 12, 2026

“भारतीय महिला सरबजीत कौर की पाकिस्तान में फंसी होने की घटना ने दोनों देशों के बीच धार्मिक तीर्थयात्रा प्रोटोकॉल की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सीएनएन-न्यूज18 ने विशेष रूप से प्राप्त ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग्स में सरबजीत कौर को मदद की गुहार लगाते सुना जा सकता है, जहां वह बार-बार कह रही हैं कि वह आजाद नहीं है और भारत वापस लौटना चाहती है. सरबजीत कौर फिलहाल लाहौर के एक शेल्टर होम में रखी गई हैं, लेकिन उनकी निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. उनके परिवार का आरोप है कि उनको किडनैप, ब्लैकमेल कर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया. उनको नासिर हुसैन नामक व्यक्ति से शादी के लिए मजबूर किया गया.

सरबजीत कौर के पति करनैल सिंह ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से नासिर हुसैन से संपर्क में आई थीं. करनैल सिंह के अनुसार हुसैन ने सरबजीत कौर के साथ समझौतापूर्ण वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया. उन्होंने दावा किया कि सरबजीत को बंदूक के बल पर धमकाया गया, पाकिस्तान ले जाया गया और वहां जबरन इस्लाम कबूल कराकर शादी कराई गई.

पति करनैल सिंह का दावा

करनैल सिंह ने कहा कि हुसैन ने इन अश्लील सामग्री को सरबजीत के परिवार को बार-बार भेजकर उन्हें डराया और अपमानित किया. परिवार के पास कई ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग्स हैं, जिनमें सरबजीत कौर रोते हुए मदद मांग रही हैं. करनैल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक और शारीरिक हालत बिगड़ गई है. उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और गंभीर अवसाद के लक्षण दिख रहे हैं. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि नासिर हुसैन ने सरबजीत कौर की तीन बहनों का भी अपहरण कर लिया है. यदि यह आरोप साबित होता है, तो मामला और भी गंभीर हो जाएगा……”

पूरा लेख न्यूज़ 18 पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.