“Muzaffarnagar: मस्जिद में धर्मांतरण की कोशिश का आरोप, तीन गिरफ्तार, किसान को फंसाने पर भाकियू का अल्टीमेटम”, अमर उजाला, अप्रैल 22, 2026
“मुजफ्फरनगर जिले के भोकरहेड़ी गांव की मस्जिद में धर्मांतरण के प्रयास के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी किसान को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। उधर, मामले को लेकर किसान संगठनों और हिंदू संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
तीन आरोपी मोरना से गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सीकरी गांव निवासी किसान अफसर अली के घर पर करीब 15 वर्षों से नौकर राकेश शर्मा काम कर रहा था। आरोप है कि उसे पास के भोकरहेड़ी गांव की मस्जिद में ले जाकर नमाज पढ़वाई गई और धर्मांतरण का प्रयास किया गया।
इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने तीन दिन पहले अफसर अली के साथ सलमान, दानिश और अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने फरार चल रहे सलमान, दानिश और अनस को मोरना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अफसर अली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पीड़ित नौकर के कोर्ट में बयान भी दर्ज करा दिए हैं…….”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
