“आदिवासी युवक बनकर मिला था सलमान, फिर नाबालिग को फंसाकर जबरन शादी, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर”, नवभारत टाइम्स, अप्रैल 14, 2026
“MP के खरगोन जिले के भगवानपुरा थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने 29 वर्षीय शेख सलमान को नाबालिग आदिवासी लड़की के अपहरण, जबरन विवाह और अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की को जब बरामद किया गया तब वह 3 महीने की गर्भवती थी।
पुलिस के अनुसार, घटना 11 जनवरी की है, जब नाबालिग लड़की स्थानीय हाट बाजार (साप्ताहिक बाजार) गई थी और वहीं से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके चलते पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए।
औरंगाबाद में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
सिरवेल पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप ठाकरे ने बताया कि मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंची। वहां आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शेख सलमान निवासी बुलढाणा (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार शाम स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
