Love Jihad: अमन गुप्ता के नाम से हिंदू युवतियों को फंसाता था अमान खान, हाथ में कलावा और पूजा का ढोंग भी रचा

“Love Jihad: अमन गुप्ता के नाम से हिंदू युवतियों को फंसाता था अमान खान, हाथ में कलावा और पूजा का ढोंग भी रचा”, अमर उजाला, अक्टूबर 28, 2024

“हिंदू जागरण मंच ने इंदौर में अमान खान नाम के युवक को पकड़ा, वह अमन गुप्ता के नाम से हिंदू युवतियों को जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था। 

इंदौर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमान खान का एक युवक पकड़या है जो हिंदू युवतियों को अमन गुप्ता के नाम से फंसाता था। वह युवतियों को फंसाकर उनका शारीरिक और आर्थिक शोषण करता था। युवक छतरपुर का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से इंदौर में रह रहा है। इंदौर की लड़कियों को निशाना बनाता था।

कैसे पकड़ाया अमान खान

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटवाल को सूचना मिली की अमान खान नाम का युवक हिंदू युवतियों को बहला फुसलाकर उनका शोषण कर रहा है। वह हिंदू बनकर रहता है और मंदिर जाने, हाथ में कलावा बांधने जैसे ढोंग भी करता है। इस सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बजरंग नगर के बड़ी भमोरी में पहुंचे। यहां अमान को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पहले उसने अपना नाम अमन गुप्ता बताया। जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहम्मद अमान खान बताया….”

पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.