“काले जादू का झांसा देकर दोस्ती, धन वर्षा के नाम पर ठगे 4 लाख, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार”, ज़ी न्यूज़, फरवरी 07, 2026
“मध्यप्रदेश के बड़वानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां काले जादू और धन वर्षा कराने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपए की ठगी की गई. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने युवक से पहले दोस्ती की थी और फिर बाद में उससे मोटी रकम ठग ली.
दोस्ती कर रची ठगी की साजिश
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की मुलाकात जून 2025 में पाटी नाका स्थित एक पान की दुकान पर आरोपी आसिफ शेख से हुई थी. आसिफ ने खुद को तांत्रिक क्रियाओं के विशेषज्ञ बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया. उसने दावा किया कि वह काले जादू के जरिए घर में रुपयों की बारिश करवा सकता है और जीवन की तमाम परेशानियां दूर कर देगा. आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपए उसे दे दिए.
तांत्रिक क्रियाओं का किया ढोंग
ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने कई तरह के नाटक किए. उसने पीड़ित के घर में पोटलियां रखवाईं, नर्मदा नदी में सामान प्रवाहित करवाया और कुछ कागजात जलवाए. जब काफी समय बीतने के बाद भी धन-वर्षा नहीं हुई, तो आरोपी ने पीड़ित को डराना शुरू कर दिया. उसने कहा कि तुम्हारी मां इस साधना में बाधा बन रही है और उन्हें जान का खतरा है. इसी डर का फायदा उठाकर वह लगातार रुपयों की वसूली करता रहा…….”
पूरा लेख ज़ी न्यूज़ पर पढ़ें
