भोपाल: बीफ खिलाकर पांच वक्त नमाज़ पढ़ने के लिए किया मजबूर… गर्लफ्रेंड के परिवार पर इस्लामीकरण का आरोप

“भोपाल: बीफ खिलाकर पांच वक्त नमाज़ पढ़ने के लिए किया मजबूर… गर्लफ्रेंड के परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप”, आज तक, नवंबर 30, 2025

“मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को जबरन धर्म परिवर्तन का एक गंभीर मामला सामने आया है. शुभम गोस्वामी नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी गर्लफ्रेंड के परिवार ने उसे बीफ खिलाकर और पांच वक्त नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर करके इस्लाम में बदलने का दबाव डाला. युवक के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता चला.

2022 में हुई मुलाकात, 2023 में बदला नाम

सूत्रों के मुताबिक, शुभम की मुलाकात युवती से 2022 में हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. लेकिन जब लड़की के परिवार को रिश्ते की जानकारी मिली, तो वे शुभम पर धर्म बदलने का दबाव डालने लगे. आरोप है कि 2023 में परिवार ने उनका नाम बदलकर ‘अमन खान’ कर दिया और उन्हें सामूहिक नमाज़ों में शामिल होने के लिए मजबूर किया. युवक ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने उसे जबरन बीफ खिलाया और हर दिन पांच वक्त नमाज़ पढ़ने के लिए कहा.

झूठे केस में जेल, फिर लगाया आरोप

शुभम ने आगे बताया कि लड़की के परिवार ने उसके खिलाफ एक झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया, जिसके कारण उसे पांच महीने जेल में रहना पड़ा. जेल से बाहर आने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की, लेकिन शुरुआती कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने अपनी बात मंत्री विश्वास सारंग तक पहुंचाई…….”

पूरा लेख आजतक पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.