कानपुर मंडल में चल रही इस्लामीकरण की फैक्ट्री, 4 जिलों में 1 हजार से ज्यादा लोगों के इस्लामीकरण की आशंका

“कानपुर मंडल में चल रही धर्मांतरण की फैक्ट्री, 4 जिलों में 1 हजार से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण की आशंका”, नवभारत टाइम्स, जनवरी 12, 2026

“यूपी के कानपुर मंडल में आने वाले कई जिले धर्मांतरण की फैक्ट्री बने हुए हैं। धर्मांतरण का जाल कानपुर देहात समेत उसके आसपास के जिलों में फैला हुआ है। शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों को अकबरपुर से पकड़ा था। इनके तार औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद से जुड़े हैं। डीआईजी हरीशचंदर का कहना है कि इन चारों जिलों में कोरोना काल के बाद से एक हजार से ज्यादा लोगों के धर्मांतरण की आशंका है। इस गैंग के कई सदस्य पकड़े गए हैं। इसके साथ ही 10 लोग रडार पर हैं। पुलिस जल्द ही इनकी गिरफ़्तारी करेगी।

कानपुर देहात के अकबरपुर और कन्नौज में इस खेल के पीछे आंध्र प्रदेश की नवाकांति सोसायटी का नाम सामने आया है। यह सोसायटी 2022 से सक्रिय है। इस काम के लिए विदेशी फंडिंग की भी आशंका है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। रविवार को पुखरायां के मंडी समिति मोहल्ला स्थित चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण की आशंका में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को चार महीने पहले औरैया के याक़ूब नगर में धर्मांतरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि फर्रुखाबाद में भी धर्मांतरण कराने वाला गिरोह सक्रिय है।

धर्मांतरण का खेल

इसके बाद कन्नौज के बारे में भी पुलिस को जानकारी हुई, जिसमें तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। कन्नौज से नवाकांति सोसायटी का नाम सामने आया है। पुलिस ने वहां आने जाने वालों पर निगाह रखी तो अकबरपुर के बाढ़ापुर में कानपुर-इटावा हाईवे के किनारे धर्मांतरण का खेल पकड़ा गया। शनिवार को यहां बने चर्च से पादरी हरिओम त्यागी, डेनियल शरद सिंह और सावित्री शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। धर्मांतरण के लिए पहले दूसरे प्रदेशों से पादरी को बुलाते थे, लेकिन लोगों को शक होने लगा तो स्थानीय लोगों को पादरी बनाया जाने लगा……”

पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.