“सैयदराजा काली मंदिर में हिंदू सम्मेलन संपन्न:दर्जनों गांवों के हिंदुओं ने एकता पर किया विचार-विमर्श”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 21, 2025
“सैयदराजा (चंदौली) नगर पंचायत स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार रात्रि सकल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल थे, जबकि मुख्य वक्ता राकेश तिवारी (सह प्रांत कार्यवाह) रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद ने की। इसमें हिंदू समाज को संगठित करने और हिंदू धर्म के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने बताया कि जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है, तब से हिंदू समाज अस्तित्व में है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब-जब हिंदू समाज बंटा है, वह अपने भू-भाग से कटा है। भारत माता के वीर जवानों की कुर्बानियों और देश के प्रति उनके बलिदानों पर भी चर्चा की गई…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
