‘जनजातीय’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के माथे पर कलंक है निशा भगत की आत्महत्या

निशा भगत भगवान बिरसा मुंडा नहीं थीं, और न ही उनकी तुलना बिरसा मुंडा से हो सकती है, क्योंकि बिरसा मुंडा भगवान थे जबकि निशा भगत एक मनुष्य थीं। लेकिन जब कोई मनुष्य अपनी आत्मा और संघर्ष में भगवान की सक्रियता, संघर्ष और उपदेशों को उतार ले, उन्हें आत्मसात कर ले, तो वह आम मनुष्य कदापि नहीं रहता। वह असाधारण हो जाता है, प्रेरक हो जाता है, महामानव हो जाता है, परिवर्तन का पर्याय और संघर्ष का अतुलनीय उदाहरण बन जाता है, और समकालीन समाज की अभिव्यक्ति पर अमिट छाप छोड़ जाता है।

धर्म की ध्वजा लेकर चलना कोई साधारण कार्य नहीं है। यह असाधारण कार्य है, अदम्य साहस का कार्य है, स्वयं को अग्नि में झोंक देने जैसा। यदि धर्म की ध्वजा के साथ संस्कृति-संरक्षण का प्रश्न भी जुड़ा हो, तो संघर्ष भीषण हो जाता है और जीवन संहार जैसा।

निशा एक साधारण सरना सनातन लड़की थीं। वे हेमंत सरकार की माफिया और चर्च समर्थक नीतियों से आखिर कब तक लड़तीं? उन्हें तो हारना ही था; हिंसक सरकार से उनकी जीत भी तो नहीं हो सकती थी। चर्च के गुंडे और भूमि माफिया उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे, सोशल मीडिया पर वीभत्स गालियाँ दे रहे थे, और मुस्लिम डॉन प्रिंस खान के गुर्गों ने पाँच लाख रुपये की फिरौती माँगी थी। फिर भी उनसे आत्मघात की उम्मीद नहीं थी। उनकी संवेदनशील शख्सियत हमें कभी भूलने भी नहीं देगी।

भगवान बिरसा और निशा भगत की कहानी एक ही थी; संघर्ष एक था, लक्ष्य एक था, और दोनों की परिणति भी एक जैसी हुई। भगवान बिरसा ने ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध उलगुलान किया था। अंग्रेजी शासन था, और उस शासन में ईसाई मिशनरियाँ छोटानागपुर और संथाल परगना में मतांतरण तथा सरना सनातन संस्कृति के विरुद्ध हिंसक सक्रियता पर सवार थीं।

आजादी के आंदोलन में ईसाई मिशनरियों का योगदान भारत और जनजातीय समाज के विरुद्ध था। जनजातीय समाज की जमीन पर चर्च खड़े किए जा रहे थे, और सरना सनातन संस्कृति को मिटाने की अंग्रेजी शासन की कोशिशें लगातार बढ़ रही थीं। भगवान बिरसा मुंडा ने तीर-धनुष उठाया और अंग्रेजों तथा चर्च के विरुद्ध जनजातीय समाज को जगाया; उन्होंने चर्च और अंग्रेजों को भगाने के लिए ललकारा। चर्च ने साजिश कर बिरसा को पकड़वाया। अंग्रेजों की जेल में उन्हें जहर देकर मार दिया गया।

विदेशी इतिहासकारों को विवश होकर लिखना पड़ा कि भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के दाँत खट्टे कर दिए थे, और भारत की आजादी की सबसे भीषण लड़ाई तो जनजातीय समाज ने छोटानागपुर और संथाल परगना में लड़ी थी।

ठीक इसी प्रकार निशा भगत भी सरना सनातन संस्कृति की लड़ाई लड़ रही थीं: सरना संप्रभुता की लड़ाई, सरना जनजातीय समाज की बेबसी के विरुद्ध लड़ाई, उनके रोजगार की लूट के विरुद्ध लड़ाई, सरना स्थलों को बचाने की लड़ाई, सरना जनजातीय समाज के आरक्षण की लड़ाई, मतांतरण के विरुद्ध लड़ाई, जमीन लुटेरों के विरुद्ध लड़ाई और चर्च की राष्ट्र-विरोधी मानसिकता के विरुद्ध लड़ाई।

उनकी लड़ाई जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा की थी। क्या यह सही नहीं है कि ईसाई मिशनरियों की हिंसक परिस्थितियाँ और सरना सनातन संस्कृति के विरुद्ध उनकी मानसिकता अत्यंत विचारणीय विषय रही है? चर्च मिशनरियों ने झारखंड में बड़ी संख्या में मतांतरण कराए हैं। मतांतरित ईसाइयों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए?

इतिहास उठाकर देख लीजिए, इसके विरुद्ध लंबी लड़ाई हुई है। जनजातीय समाज के प्रिय और सर्वमान्य नेता कार्तिक उरांव ने ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध आवाज उठाई थी, और उनकी आवाज संसद में गूँजी थी। उन्होंने साफ कहा था कि जब कोई सरना सनातन छोड़कर ईसाई बन गया, तो उसे आरक्षण क्यों? यह जनजातीय समाज के साथ धोखा है, उन्हें जीवित मार देने जैसा है; ईसाई आरक्षण का लाभ लेकर हमारी संस्कृति का ही संहार कर रहे हैं।

कार्तिक उरांव कांग्रेस के नेता और सांसद थे, पर आज कांग्रेस के लोग कार्तिक उरांव की बात क्यों नहीं याद करते? यदि कांग्रेस के लोगों ने उनकी बात याद रखी होती, तो आज निशा भगत जैसी वीर और अदम्य साहस रखने वाली जनजातीय हस्ती को आत्मघात के लिए विवश न होना पड़ता।

निशा भगत की आत्मघात-परिधि को देखना अनिवार्य है। इस परिधि में कौन-कौन गुनहगार हैं, इसका परीक्षण होना चाहिए, और जनजातीय मानवता-विरोधी इन हिंसक शक्तियों का उजागर होना भी जरूरी है।

निशा भगत ने आत्मघात से पूर्व अपने वीडियो बयान में साफ कहा है कि भूमि माफिया सरना जनजातीय समाज की जमीन हड़प रहे हैं, सरना सनातन संस्कृति की लड़ाई कठिन है, और भूमि-कब्जे के विरुद्ध उनकी लड़ाई जानलेवा बन गई है। उन्होंने कहा कि भूमि माफिया और सिस्टम उन्हें जीने नहीं दे रहे: “मैं सिस्टम और माफिया के सामने मजबूर और विवश हूँ, इसलिए आत्महत्या कर रही हूँ।”

सिस्टम किसके पास है? सिस्टम को हाँकता कौन है? सिस्टम को गुलाम कौन बनाता है? सिस्टम आम आदमी के अस्तित्व और संभावनाओं पर अंतिम कील ठोकने में सफल कैसे होता है? सिस्टम सरकार का होता है, और सरकार के सिस्टम को अपराधियों, धनपशुओं और माफियाओं द्वारा गुलाम बना लिया जाता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सिस्टम को अपराधियों, धनपशुओं और भूमि माफियाओं ने गुलाम बना रखा है, और उनकी सरकार भूमि माफिया को शह देती है। क्या हेमंत सोरेन पर भूमि से संबंधित मुकदमे अदालत में नहीं चल रहे हैं? क्या वे जेल नहीं गए थे? जनजातीय समाज की जमीन हड़पने के आरोप उन पर भी हैं।

उन पर जनजातीय समाज की जमीन आपराधिक तौर-तरीकों से खरीदने का भी आरोप है। यदि सरकार का जनजातीय मुखिया ही भूमि माफिया को शह देगा, तो भूमि चोरों और भूमि माफिया की तूती कैसे नहीं बोलेगी? झारखंड में भूमि माफिया और भूमि चोरों का राज स्थापित हो गया है। अपराध और जेल भेजने के हथकंडे से भूमि की लूट जारी है। भूमि कब्जे का विरोध करने वालों को गोलियाँ मारी जा रही हैं, और झारखंड में भूमि माफियाओं ने असंख्य लोगों की हत्या कराई है। भूमि माफियाओं का सरकार, पुलिस और नौकरशाही के साथ न टूटने वाला गठबंधन है। खासकर जनजातीय भूमि तो हमेशा से इनके निशाने पर रही है।

हेमंत सोरेन और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ईसाई और मुस्लिम चरमपंथियों तथा माफियाओं के चंगुल में है, घेरे में कैद है। यह कोई झूठी बात नहीं है। चर्च के आदेश और निर्देश पर सनातन के विरुद्ध नीतियाँ चल रही हैं; कांग्रेस के दबाव में झारखंड को एक गैर-हिन्दू, गैर-सरना प्रदेश बनाने के लिए हेमंत सोरेन कांग्रेस के सहयोगी बन गए हैं। बांग्लादेशी मुसलमानों का जनसंख्या-आक्रमण जारी है, मुस्लिम घुसपैठियों को आमंत्रित कर बसाया जा रहा है, और झारखंड के कई जिले अब मुस्लिम घुसपैठियों के चंगुल में फँस गए हैं।

मुस्लिम घुसपैठियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे सरेआम हिंसा के लिए तत्पर रहते हैं; इतना ही नहीं, दंगा करने से भी पीछे नहीं हटते। जनजातीय समाज और मुस्लिम घुसपैठियों के बीच कई दंगे हो चुके हैं। जनजातीय समाज की जमीन पर कब्जा कर घुसपैठियों ने घर तक बना लिए हैं। जनजातीय समाज और सनातन के अन्य समूहों को उनके मूल स्थान से भगाने की मुस्लिम घुसपैठिया हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। जनजातीय लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएँ भी आम बात हो गई हैं, और उन्हें जबरन निकाह का शिकार भी बनाया जा रहा है। निशा भगत को इसकी चिंता भी थी, और उनके अवसाद-पीड़ित होने का एक कारण यह भी था।

निशा भगत सरना सनातन संस्कृति की सेलिब्रिटी बन चुकी थीं; उनकी आवाज झारखंड ही नहीं, पूरे देश में सुनी जा रही थी, और झारखंड के बाहर के प्रदेशों में ईसाई मिशनरियों के मतांतरण के विरुद्ध उनकी लड़ाई को समर्थन मिल रहा था। इस कारण चर्च, ईसाई मिशनरियों और जिहादी संगठनों ने साजिश कर उनकी मानसिक अवस्था पर हमला किया। उन पर भूमि माफियाओं की साजिश पहले से जारी थी।

सबसे बड़ी बात यह कि निशा भगत पर कई सरकारी मुकदमे लाद दिए गए थे; मुकदमों को झेलना पीड़ादायक था, और उनके परिजनों को भी जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थीं। हम लोगों को भी निशा को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए था। निशा भगत का बलिदान हेमंत सोरेन, कांग्रेस सहित ईसाई मिशनरियों और मुस्लिम जिहादियों की साजिश का दुष्परिणाम है। हम तो निशा भगत की आत्महत्या को बलिदान मानते हैं, और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस के बलिदान ने हमें आजादी दिलाई थी। निशा भगत का बलिदान भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईसाई मिशनरियों और मुस्लिम जिहादियों की मानसिकता वाली सरकार के लिए अंतिम कील साबित होगा।

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.