CJP प्रदर्शन में पेलट गन से लाठीचार्ज तक सब ‘तानाशाही’ था, झारखंड में छात्रों पर वही कार्रवाई ‘सामान्य’: लेफ्ट-लिबरल पाखंड का पर्दाफाश

“CJP प्रदर्शन में पेलट गन से लाठीचार्ज तक सब ‘तानाशाही’ था, झारखंड में छात्रों पर वही कार्रवाई ‘सामान्य’: लेफ्ट-लिबरल पाखंड का पर्दाफाश”, ऑपइंडिया, अगस्त 10, 2026

“झारखंड की राजधानी राँची में सोमवार (10 अगस्त) को हजारों छात्र विधानसभा का घेराव करने के लिए एक बड़ा मार्च निकाला। ये सभी छात्र अलग-अलग सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे-जैसे राज्य में छात्रों का यह आंदोलन और तेज होता गया, राँची पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी आपातकालीन यानी इमरजेंसी की स्थिति में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

राँची के सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालाँकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारियों में से किसी ने भी हिंसा का रास्ता अपनाया, तो पुलिस तुरंत उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

सिटी एसपी ने अपने बयान में आगे कहा, “प्रदर्शन में छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा होगी। इसलिए राँची पुलिस के सभी जवानों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि यदि प्रदर्शनकारी शांति बनाए रखते हैं, तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति हिंसा फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएँगे…….”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें 

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.