लड़की से बात करने पर वामपंथी गुंडों ने सिद्धार्थन को नंगा घुमाया, बेल्ट-तार से पीटा, मरने को किया मजबूर

“लड़की से बात करने पर वामपंथी गुंडों ने सिद्धार्थन को नंगा घुमाया, बेल्ट-तार से पीटा, मरने को किया मजबूर: केरल के छात्र की आत्महत्या मामले में CBI रिपोर्ट से खुलासा”, ऑपइंडिया, मई 09, 2024

“केरल के एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्र की प्रताड़ना के बाद आत्महत्या के मामले में CBI जाँच से नए खुलासे हुए हैं। CBI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सिद्धार्थन को उसके साथी छात्रों ने कई दिनों तक प्रताड़ित किया, नंगा घुमाया, मारा पीटा और खाने-पीने भी नहीं दिया। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

CBI ने इस संबंध में एर्नाकुलम के एक कोर्ट में 25 अप्रैल को अपनी जाँच रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया है कि वायनाड के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाला सिद्धार्थन 15 फरवरी, 2024 को अपने घर जाने के लिए मेडिकल कॉलेज से बाहर स्टेशन के लिए निकल चुका था। इसके बाद उसे हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने फोन करके वापस आने पर मजबूर किया।

रिपोर्ट में बताया गया कि यह छात्र सिद्धार्थन से बदला लेना चाह रहे थे। इन्होने सिद्धार्थन पर एक लड़की से बदतमीजी का आरोप लगाया था। जब सिद्धार्थन यहाँ वापस आ गया तो उसे हॉस्टल के पीछे एक सूनसान पहाड़ी पर ले जाया गया और मारापीटा गया। यहाँ उसके साथ बर्बरता हुई। यहाँ उसके साथ दानिश, आदित्यन वी, सऊद और अल्ताफ ने ज्यादती की……”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.