HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
29 C
Sringeri
Monday, June 5, 2023

बरेली में लव जिहाद का बढ़ रहा जाल – फंस रही हैं हर महीने लगभग 7 हिन्दू लडकियां?

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक स्तब्ध करने वाला समाचार सामने आया है, और समाचार ऐसे मामले से जुड़ा है, जिस पर लोग सहज न ही बात करते हैं एवं न ही उसे एक समस्या मानते हैं। उसे क़ानून की समस्या मान बैठते हैं, जबकि यह समाज की समस्या है। यह जुड़ा है संगठित लव जिहाद के मामलों से! और इनका शिकार हो रही हैं, छोटी छोटी कम उम्र की लडकियां!

और एक दो नहीं बल्कि हर महीने लगभग 7 लडकियां इसका शिकार हो रही हैं, यह आधिकारिक आंकड़े हैं जिन्हें बाल कल्याण समिति के माध्यम से दैनिक जागरण ने प्रकाशित किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2022 से १० जुलाई 2022 तक 46 हिन्दू किशोरियाँ इस जाल में फंस गईं। इतना बड़ा आंकड़ा कहीं न कहीं उस षड्यंत की ओर ही संकेत करता है।

हालांकि इस मामले को यह कहकर हल्का किया जाता है कि या तो लड़कियों को बहला कर ले जाया गया या फिर कभी कभी लोग कहते हैं कि हिन्दू लड़कियों में अक्ल नहीं होती, परन्तु अधिकाँश मामलों में लड़कियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें धोखे में रखा गया।

बाल कल्याण समिति में जिन 250 नाबालिगों को लाया गया था, उनमें से लगभग 46 ऐसी लडकियां थीं, जिन्हें बहलाफुसला कर दूसरे मजहब वाले वाले लड़के अपने साथ ले गए थे। इतना ही नहीं, कई लड़कियों ने यह तक कहा कि उन्हें चोरी के लिए भी उकसाया गया। रिपोर्ट के अनुसार बयान दर्ज कराने वाली आठ लड़कियों ने यह बताया था कि मुस्लिम लड़कों ने खुद को हिन्दू बताकर ही सम्बन्ध बनाए थे।

रिपोर्ट में यह भी है कि एक नेता की भी लड़की उसमे फंस गयी थी। सीसीटीवी कैमरा लगाने के नाम पर आए मुस्लिम लड़के ने किशोरी के साथ सम्बन्ध बनाए और फिर 26 जून को किशोरी रात में नकदी और जेवर लेकर भाग गयी। आरोपित दाऊद ने उसे अपने साथ अपने घर रखा। जब उसे पकड़ा गया तो किशोरी ने कहा कि इसमें दाऊद के घर वाले भी शामिल थे।

इसके बाद दाऊद को पकड़ कर दुष्कर्म और पाक्सो की धाराओं में जेल भेजा गया।

हिन्दू बताकर संबंध बनाना और फिर निकाह की बात करना

ऐसा ही एक और लड़की ने बताया कि उसे उसी के थाना क्षेत्र में रहने वाले आमिर ने हिन्दू नाम रखकर फंसाया। वह उसके मोहल्ले के चक्कर लगाने लगा, और फिर उसे फोन भी उपहार में दिया। जब वह पूरी तरह से उसके प्रेम जाल में फंस गयी तो वह उसके साथ पंजाब चली गयी और वहां पर निकाह की बात की। जब लड़की ने उससे कहा कि तुमने तो हिन्दू नाम बताया था, तो फिर उसे बहलाया फुसलाया, जब वह गर्भवती हो गयी तो आमिर ने लडकी के मातापिता से बात करने पर भी रोक लगा दी। किसी तरह से लड़की ने अपने मातापिता से संपर्क किया और फिर लड़की के मातापिता उसे लेकर आए, आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

बरेली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं! लड़कियों का ब्रेन वाश किया जाता है और फिर उन पर निकाह का दबाव डाला जाता है।

इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बॉलीवुड द्वारा “खान” का महिमा मंडन और हिन्दू नायकों का मजाक उड़ाना मुख्य कारणों में गिना जा सकता है।

बचपन से ही लड़कियों के दिल में सलमान, शाहरुख खान को लेकर एक सॉफ्ट कोना होता है, ऐसे में वह उस कडवी सच्चाई से परिचित नहीं हो पाती हैं, जो उस कट्टर मुस्लिम समाज की है, जो पूरे विश्व पर अपना मजहबी वर्चस्व चाहता है।

उसके लिए लड़की की कोख को नष्ट करता है, लव जिहाद और कुछ नहीं बल्कि हिन्दू लड़कियों की कोख का नष्ट होना है।  

मुजफ्फरनगर की युवती के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था

ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर की एक हिन्दू युवती के साथ सामने आया था, जिसमें मेरठ निवासी अयान ने उसे अपना शिकार बनाया था। और वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था।  

इसमें पीड़ित महिला मेरठ के एक अस्पताल में काम कर रही थी, वहीं उसकी मुलाक़ात अयान से हुई थी। अयान मौक़ा देखकर युवती को अपने साथ ले गया था, और फिर युवती के परिजनों ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जाल रचकर अयान को भरोसा दिलाया कि युवती से उसका निकाह कराया जाएगा और फिर इस प्रकार युवती बरामद हुई क्योंकि वह उसे एक वकील के पास छोड़कर भाग गया था।

बाद में पता चला था कि अयान कई और लड़कियों को भी प्रेम जाल में फंसा चुका है।

आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, परन्तु इन्हें सामान्य प्रेम या नाम बदलकर प्यार करने की घटना समझकर भुला दिया जाता है, जबकि यह साधारण होते भी साधारण घटना नहीं होती है क्योंकि एक भी हिन्दू लड़की के धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बनने का अर्थ होता है, न जाने कितनी हिन्दू पीढ़ियों को नष्ट कर देना, क्योंकि फिर लड़की की कोख विधर्मियों को जन्म देती है, जो भारत की लौकिक सांस्कृतिक पहचान से एकदम अलग होते हैं!

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.