राजस्थान के दौसा में धर्म परिवर्तन के चल रहा था खेल ? जानकारी मिलते ही भड़के लोग, मचा बवाल

“राजस्थान के दौसा में धर्म परिवर्तन के चल रहा था खेल ? जानकारी मिलते ही भड़के लोग, मचा बवाल”, नवभारत टाईम्स, जून 29, 2025

“राजस्थान के दौसा में धर्मांतरण से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दौसा के गणेशपुर रोड पर स्थित अगापे फैलोशिप चर्च में धर्मांतरण होने की सूचनाओं मिलने के बाद रविवार को यहां जमकर हंगामा हुआ। यहां धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के और हिंदू संगठन के लोगों ने एक मकान को घेर लिया। नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि यहां सरकारी अधिकारी और उसकी BDO बहन धर्म परिवर्तन के लिए रुपए बांट रहे थे। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान हिंदू संगठनों ने एक परिवाद भी दौसा पुलिस को सौंपा है, जिसकी आधार पर पुलिस अब इस धर्मांतरण के मामले में जांच कर रही है।

गणेशपुर रोड पर संचालित अगापे फैलोशिप चर्च

पिछले करीब 22 साल से यह चर्च संचालित किया जाता है लेकिन बिल्कुल सुनसान इलाके में इस चर्च को चलाया जा रहा था, इस जगह पर आम लोगों की आवाजाही ना के बराबर है लेकिन रविवार को यहां भीड़ जुड़ती है। आरोप है कि दौसा की पहाड़ी के पीछे इस अगापे फैलोशिप चर्च में अवैध रूप से धर्मांतरण का खेल खेला जाता है।

मिली है यह जानकारी , जांच है जारी

जानकारी मिली है कि यहां एक चर्च है और इस चर्च के पादरी थॉमस जॉर्ज द्वारा प्रेयर के नाम पर लोगों को बुलाते हैं। हिंदू संगठनों का दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में करीब 4 से 5 हजार लोगों का दौसा में इस चर्च में धर्मांतरण हुआ है……”

पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.