दिल्ली से सटा हरियाणा अभी तक निकिता तोमर के जघन्य हत्याकांड से ही उबर नहीं पाया था कि निकिता तोमर की तरह ही एक और लड़की को साहिल नामक युवक ने गोलियों से भून दिया। हरियाणा के रोहतक में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बुधवार अर्थात एक दिसंबर की रात लगभग 11.30 के करीब दो लोगों ने नवविवाहिता की कार को रोका और और दुल्हन को गोलियों से भून दिया।
जब तक कोई समझ पाता तब तक हमलावर भाग गए थे। हालांकि मीडिया के अनुसार मुख्य आरोपी साहिल को पकड़ा जा चुका है और साथ ही उसने जिन दो नाबालिगों से विवाह स्थल की रेकी करवाई थी, उन्हें पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाली आनंदपुर गाँव के निवासी मोहन का विवाह सांपला गाँव की तनिष्का के साथ हुआ था। मोहन के अनुसार “जब वह लोग रात को 11।30 पर शिव मंदिर के पास पहुंचे तो काफी देर से उनका पीछा कर रही इनोवा उनके वाहन के सामने आ गयी और उनका रास्ता रोक लिया। इनोवा में तीन लोग सवार थे और दो लोग कार से निकले, जिनके हाथों में रिवोल्वर थी और उन्होंने सुनील से गाडी का दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन्होंने कार की चाबियाँ ले लीं और फिर ताबड़तोड़ गोलियां तनिष्का पर चला दीं। जब सुनील ने रोकना चाहा तो उन्होंने उसे धमकाया और फिर उसकी सोने की चेन भी छीन ली। वह हवा में गोली चलाते हुए भाग गए और तनिष्का को रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया है, जहाँ पर उसकी हालत गंभीर है!”
साहिल ने रेकी के लिए दो नाबालिगों को लगाया था
साहिल ने इस विवाह के पल पल की खबर देने के लिए दो नाबालिगों को लगाया था। वह उसे पल पल का समाचार दे रहे थे। साहिल ने उनसे कहा था कि वह शादी में मौजूद रहें और उसे बताते रहें कि कब क्या हो रहा है। जैसे ही दुल्हन की गाडी रवाना हुई उन्होंने साहिल को बता दिया और इस प्रकार साहिल ने तनिष्का पर हमला किया। पुलिस ने इन दोनों नाबालिगों को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
साहिल पर पहले से दर्ज हैं 6 मामले
मुख्य आरोपी साहिल पर पहले से ही छ मामले दर्ज हैं। सांपला के रहने वाले साहिल पर लूट, चेन स्नैचिंग, और बाइक चोरी समेत कुल छह मुक़दमे दर्ज हैं और एक मुक़दमे में वह भगोड़ा घोषित हो चुका है।
दुल्हन की स्थिति स्थिर है
घटना के बाद से ही तनिष्का अपनी ज़िन्दगी और मौत की लडाई लड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी तनिष्का के शरीर में लगी गोलियों को निकालने की डॉक्टर्स कोशिश कर रहे हैं। परिजन उसके स्वस्थ होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सम्बन्ध में रोहतक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा प्रेस वार्ता करेंगे।
पिछले वर्ष ही निकिता तोमर को दिन दहाड़े तौसीफ ने बनाया था अपनी गोलियों का शिकार
हरियाणा में वल्लाभ्गढ़ में ही 21 वर्षीय निकिता तोमर को तौसीफ ने अपनी गोली का शिकार बना दिया था। तौसीफ उससे प्यार करता था और वह उस पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था। निकिता ने इस्लाम अपनाने से इंकार कर दिया था और वह पढाई करना चाहती थी। इस पर तौसीफ ने उसे दिन दहाड़े ही अपनी गोलियों का निशाना बना लिया था। इससे पहले वर्ष 2018 में उसने उसका अपहरण भी किया था।
नमाज के लिए सुरक्षा और लड़कियों के लिए?
इस घटना के सामने आने पर लोग प्रश्न कर रहे हैं कि एक ओर तो खट्टर प्रशासन हर शुक्रवार खुली जगहों पर नमाज पढने के लिए मुस्लिम समुदाय की मदद कर रहा है, सारी शक्ति उन हिन्दुओं को गिरफ्तार करने में लगा रहा है, जो सरकारी भूमि के दुरूपयोग पर प्रश्न उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिन्दुओं की लड़कियों के लिए ऐसे उपाय क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं जो उन्हें किसी तौसीफ या साहिल का शिकार न होना पड़े!
गौर तलब है कि पिछले कुछ महीनों में यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें स्थानीय हिन्दू नागरिक सरकारी भूमि पर नमाज पढ़े जाने का विरोध कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन कुछ स्थानों पर नमाज पढवा रहा है। इस बार सेक्टर 37 में नमाज पढने लोगों के सामने विरोध करने वालों ने जय श्री राम के नारे लगाए।
कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
ऐसे में यह प्रश्न उठता ही है कि क्या प्रशासन के लिए मात्र नमाज पढवाना ही एकमात्र कार्य रह गया है और लड़कियों की सुरक्षा कैसे होगी किसी तौसीफ से किसी साहिल से, यह नहीं पता! खुले में नमाज का विरोध करने वाले लोगों को हिरासत में लिए जाने से हिन्दुओं में सरकार और प्रशासन के प्रति अत्यधिक नाराजगी है।