“बंगाल की जिस मस्जिद में यूसुफ पठान ने की थी सफाई, उसके बाहर पूजा, BJP नेता ने किया शिवलिंग लगाने का ऐलान”, नवभारत टाइम्स, जुलाई 25, 2026
“पश्चिम बंगाल में 650 साल पुरानी एक मस्जिद के बार हर पूजा करने के बाद बीजेपी नेता ने मंदिर का दावा मजबूत करने के लिए शिवलिंग स्थापित करने का ऐलान किया है। इससे पहले जब बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान ने जब इस मस्जिद में सफाई के बाद तस्वीरें साझा की थीं तब काफी विवाद खड़ा हो गया था। यूसुफ पठान तब टीएमसी में थे। उन्होंने लिखा था कि अदीना मस्जिद में सफाई करके उन्हें काफी अच्छा लगा। ताजा घटनाक्रम में स्थानीय बीजेपी नेताओं ने मस्जिद के पास पूजा-अर्चना करके विवाद को बढ़ा दिया है। हिंदू संगठनों और बीजेपी के नेताओं का कहना है कि यह यह जगह कभी एक मंदिर हुआ करती थी। वे आने वाले सोमवार को एक शिवलिंग स्थापित करेंगे। मालदा में यह मुहिम अदीनाथ पुरातन शिव मंदिर संगठन के तरह शुरू हुई है। इस मुद्दे पर यूसुफ पठान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ASI ने दी चेतावनी, हिंदू संगठन का अपना दावा
अदीना मस्जिद के नजदीक पूजा के घटनाक्रम के बाद ASI ने चेतावनी दी है कि 1373 AD में बनी अदीना मस्जिद के अंदर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। दावा है कि सिकंदर शाह द्वारा 1373 AD में बनाई गई मालदा के पांडुआ स्थित अदीना मस्जिद को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मध्यकाल में पूरे उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिद मानता है, हालांकि, हिंदू समूहों और बीजेपी का दावा है कि यह मस्जिद भगवान शिव को समर्पित ‘अदीनाथ मंदिर’ की जगह पर बनाई गई थी। ‘अदीनाथ पुरातन शिव मंदिर’ के मुख्य संरक्षक और उत्तर बंगाल के लिए बीजेपी के ‘सुशासन विंग’ संयोजक काजल गोस्वामी के अनुसार इस तथाकथित मस्जिद में हिंदू और बौद्ध मूर्तियां मौजूद हैं। अदीनाथ मंदिर को नष्ट करके उस पर मस्जिद बनाई गई थी।
कलकत्ता हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान
संगठन का दावा है कि मस्जिद में शिवलिंग के अलावा हिंदू और बौद्ध धर्म से जुड़ी कई आकृतियां और निशान मौजूद हैं। उनका कहना है कि वे जल्द ही इस मामले पर ASI की रिपोर्ट की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। गोस्वामी का दावा है कि हमारा मकसद मंदिर को फिर से बनाना और उसके अंदर शिवलिंग स्थापित करना है। मस्जिद के पास लगाने के लिए 289 किलोमीटर दूर तारकेश्वर से 3.6 फीट ऊंचा और 1.5 टन वजनी शिवलिंग लाया जा रहा है। गोस्वामी ने साफ किया है कि हम कानून का पालन करेंगे। हम कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं चाहते। हमने पहले ही ASI और पुलिस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और उन्होंने हमें मस्जिद क्षेत्र के बाहर पूजा करने के लिए कहा है……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
