“वाराणसी में लव जिहाद! सलमान ने सन्नी बनकर हिंदू लड़की से की शादी, धर्म परिवर्तन कराने के लिए करता था मारपीट”, नवभारत टाइम्स, अगस्त 08, 2026
“यूपी के वाराणसी जिले में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपना नाम सलमान से सन्नी करवा लिया इसके बाद हिंदू लड़की से शादी कर ली। आरोप है कि शादी के बाद युवक लड़की पर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित करने लगा। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर सन्नी उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान के पास 2 आईडी कार्ड मिले है। जिनमें आधारकार्ड और वोटर आईडी में उसका नाम सन्नी सिंह है। शादी के लिए जो कार्ड छापा गया उसमें भी उसका नाम सन्नी सिंह है। कार्ड में सन्नी की मां का नाम केशर और पिता का नाम मक्खन सिंह लिखा गया है। शादी के कार्ड के अनुसार विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ है। इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी सब-रजिस्ट्रार आफिस में कराया था।
सलमान की 2015 में पीड़िता से मुलाकात हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से मैकेनिक का काम करने वाले सलमान की 2015 में पीड़िता से मुलाकात हुई। पीड़िता को सलमान ने अपना नाम सन्नी सिंह बताया। दोनों की पहले दोस्ती हुई उसके बाद प्यार हो गया। 2021 में दोनों ने शादी कर ली। आरोप है कि पिछले दो सालों से सलमान यानी सन्नी अपनी पत्नी के ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। परिवार के साथ मिलकर उसने लड़की को मानसिक प्रताड़ना दी और मारपीट करने लगा…….”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
