“Moradabad News: युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार”, अमर उजाला, 17 जून, 2024
“कोतवाली पुलिस ने पारकर रोड से रविवार की सुबह तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये ठग लिया था।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एक युवती 13 जून को थाने में तहरीर दी थी। उसको 25 दिसंबर को उसकी दोस्त शानू के माध्यम से तांत्रिक का मोबाइल नंबर मिला। कॉल कर संपर्क किया तो तांत्रिक ने अपना नाम मो. आकिब उर्फ कबीर बाबा बताया था। तांत्रिक ने फोन पर बात कर दावा किया कि पूजा पाठ कर सारे दुख दूर कर देगा। इसके एवज में उसे 30 हजार रुपये चाहिए। तांत्रिक ने कहा कि तुमको पूजा में वीडियो कॉल कर बैठना होगा।
युवती उसके प्रभाव में आ गई और वीडियो कॉल कर पूजा में बैठ गई। आरोपी ने झांसा देकर उससे कई आपत्तिजनक क्रियाएं कराईं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया। युवती का कहना था कि पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया…..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
