श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर हिंदू पक्ष ने कहा… ईदगाह हटाओ, हम देंगे 100 किमी दूर जमीन

“श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद विवाद, हिंदू पक्ष ने कहा… ईदगाह हटाओ, हम देंगे 100 किमी दूर जमीन”, जागरण, अगस्त 07, 2026

“श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच न्यायालय में चल रहे विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों में शुक्रवार को फिर समझौता वार्ता हुई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर से पक्षकारों के अलावा ईदगाह कमेटी के सचिव भी शामिल हुए। हिंदू पक्ष ने साफ कहा कि ईदगाह हटा लें, 100 किमी दूर नई ईदगाह बनाने के लिए हम भूमि दे देंगे।

इस पर ईदगाह कमेटी ने साफ कहा कि हमारा तो समझौता 1968 में हो गया है, फिर किसी बात का समझौता। करीब डेढ़ घंटे तक चली वार्ता के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब 18 अगस्त को फिर दोनों पक्षों के बीच विकल्पों को लेकर वार्ता होगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच विवाद हाई कोर्ट में चल रहा है। कुछ लोगों ने जून में सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को समझौता वार्ता के माध्यम से सुलझाया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय अदालत को विशेष लोक अदालत आयोजित कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का निर्देश दिया……”

पूरा लेख जागरण पर पढ़ें 

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.