चौंकाने वाले कारनामें: तीसरी हिंदू युवती से भी शादी की फिराक में था शातिर इरशाद, मोबाइल पर मिली चैट

“चौंकाने वाले कारनामें: तीसरी हिंदू युवती से भी शादी की फिराक में था शातिर इरशाद, मोबाइल पर मिली चैट”, अमर उजाला, जुलाई 03, 2026

“पनकी में दो हिंदू युवतियों से शादी करके उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले इरशाद की नजर एक और हिंदू युवती पर थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इरशाद के मोबाइल से तीसरी युवती की चैट मिली है। पुलिस तीसरी युवती का भी पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल गुरुवार को पुलिस ने इरशाद को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता पहली पत्नी के कलमबंद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद उन्नाव टीम भेजकर दूसरी पत्नी और उसके परिजन से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पनकी क्षेत्र में बुधवार को खुद का नाम विशाल बताकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मूलरूप से हरदोई निवासी पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि आगरा निवासी इरशाद ने विशाल नाम रख कर सोशल मीडिया के जरिये उससे दोस्ती की।

इसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। कोर्ट में लिखा-पढ़ी के दौरान युवती को विशाल के इरशाद होने का पता चला लेकिन वह अपने घर से भागकर आई थी इसलिए उस वक्त खामोश रही। शादी के बाद से ही धर्मांतरण कराने के लिए इरशाद की बर्बरता शुरू हो गई। वह बेवजह उसे पीटने लगा। इतना ही नहीं बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया…….”

पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें 

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.