“धर्म परिवर्तन का अड्डा बना भरतपुर! फिर मचा जमकर बवाल, थप्पड़-मुक्के सब चले, 50 लोगों को लिया हिरासत”, न्यूज18, जुलाई 06, 2024
“भरतपुर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन कराए जाने का बड़ा मामला सामने आया है. धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर वहां विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए. वहां जमकर जूतम पैजार हुई. पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है।
उत्तर प्रदेश से सटे पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में धर्म परिवर्तन कराने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. यहां एक बार फिर बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. इससे गुस्साए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया. बाद में जमकर मारपीट और बवाल हो गया. उसमें थप्पड़ और मुक्के सब चले. सूचना पर पंहुची. हालात देखकर एकबारगी उसके भी हाथ पांव फूल गए. पुलिस ने जैसे-तैसे करके उस पर काबू पाया. वहां से 40 से 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. वे सभी धर्म परिवर्तन के मामले से जुड़े हुए थे।
जानकारी के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले में यह धर्मातंरण का यह मामला शुक्रवार को भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के संगम विहार में सामने आया. यहां के फाटक नंबर 39 पर रविंद्र नाम के शख्स के घर में धर्म परिवर्तन का यह पूरा खेल खेला जा रहा था. इसका स्थानीय लोगों ने खुलासा किया. यहां बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए. वहां जिस घर में सत्संग चल रहा था उसमें करीब 40 लोग शामिल थे…..”
पूरा लेख न्यूज 18 पर पढ़ें
