“ ‘बिहार से आई जीत की गंगा, अब बंगाल से खत्म होगा महाजंगलराज’: नादिया में खराब मौसम के चलते PM मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित, बोले- ‘कमीशन सरकार’ को उखाड़ फेंको”, ऑपइंडिया, दिसंबर 20, 2025
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (20 दिसंबर 2025) को बंगाल के नादिया जिले में एक बड़ी रैली करने वाले थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। भारी कोहरे और खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया, जिसके कारण उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से ही वर्चुअली जनता को संबोधित करना पड़ा।
पीएम ने सबसे पहले लोगों से माफी माँगी और फिर उन भाजपा कार्यकर्ताओं को याद किया जिनकी रैली में आते समय एक रेल हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
विकास में रोड़ा अटकाने वाली ‘कमीशन सरकार’ पर प्रहार
पीएम मोदी ने बंगाल की धरती को नमन करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम बाबू और चैतन्य महाप्रभु को याद किया। उन्होंने कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि बाराजागुली से कृष्णनगर और बारासात तक फोरलेन सड़कों का काम शुरू हो चुका है। इन प्रोजेक्ट्स से उत्तर 24 परगना और नदिया जैसे इलाकों में व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
