“सेजल, नेहा, पूजा, अनामिका… जरूरी नहीं आपके पड़ोस की लड़की ही हो, ये पाकिस्तान की जासूस भी हो सकती हैं: जानिए कैसे ISI के हनी ट्रैप में उलझ रहे सैनिक-वैज्ञानिक”, ऑपइंडिया, जून 17, 2024
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूस भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए वैज्ञानिकों-इंजीनियरों को निशाना बना रहे हैं। ISI जासूस भारतीय लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बना कर इन वैज्ञानिकों को हनीट्रैप कर रहे हैं। हाल ही में जासूसी के आरोप में उम्रकैद की सजा पाए ब्रम्होस मिसाइल के इंजीनियर निशांत अग्रवाल के साथ भी ऐसा ही हुआ था।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के यह जासूस फेसबुक पर सेजल कपूर, नेहा शर्मा, पूजा रंजन, अनामिका शर्मा और अदिति अग्रवाल जैसे भारतीय नामों से फर्जी आईडी बनाते थे। ISI के झाँसे में आने वाले निशांत अग्रवाल ने भी ऐसे ही एक अकाउंट पर भरोसा किया था।
निशांत अग्रवाल ने सेजल नाम की एक फेसबुक आईडी पर भरोसा करके बातचीत चालू की थी। सेजल नाम का यह अकाउंट पाकिस्तान से चलाया जा रहा था। सेजल नाम का यह अकाउंट पाकिस्तान में ISI के अपने सरगनाओं और भारतीय सुरक्षा कर्मियों और वैज्ञानिकों कसे बातचीत कर रहा था। सेजल ने उसे हनीट्रैप कर लिया था।
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें