“पाकिस्तान में हिंदू लड़की को किया गया अगवा, बुजुर्ग मुस्लिम से जबरन कराया गया निकाह; जानें अब क्या हुआ”, इंडिया टीवी, नवंबर 03, 2025
“पाकिस्तान के सिंध प्रांत की एक अदालत के आदेश के बाद उस हिंदू लड़की को उसके परिवार के पास पहुंचा दिया गया जिसे अगवा कर लिया गया था और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करा दिया गया था। समुदाय के एक नेता ने इस बारे में जानकारी दी है। कराची से लगभग 310 किलोमीटर पूर्व में स्थित उमरकोट की एक अदालत ने सुनीता कुमारी महाराज को उनके परिवार से मिलाने का आदेश दिया है। यह जानकारी हिंदू कार्यकर्ता शिव काछी ने दी, जो लड़की के माता-पिता की ओर से मामले की पैरवी कर रहे थे।
जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन
सुनीता को मीरपुरखास जिले के कुनरी कस्बे से अगवा किया गया था और बाद में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। धर्म परिवर्तन के बाद सुनीता का एक उम्रदराज मुस्लिम व्यक्ति से जबरन निकाह करा दिया गया था। स्थानीय हिंदू समुदाय के नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुनीता कुछ उन भाग्यशाली हिंदू लड़कियों में से एक है जिन्हें न्याय मिला है।
‘आतंकित है हिंदू समुदाय’
उमरकोट से अधिवक्ता चंदर कोहली ने सोमवार को कहा, ‘‘सुनीता का मामला कोई अकेला मामला नहीं है। हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह एक ऐसा संकट है जो सिंध में हमारे समुदाय को आतंकित कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि सुनीता के माता-पिता और कार्यकर्ताओं द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पता चला कि वह उमरकोट में है। अदालत ने कई सुनवाइयों के बाद उसे ‘सुरक्षित घर’ भेज दिया…..”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
