“16 साल से एनेस्थीसिया का डॉक्टर, कई किताबों में लेख… ISIS आतंकी निकला अदनान अली, NIA ने महाराष्ट्र से दबोचा”, ऑपइंडिया, जुलाई 28, 2023:
“महाराष्ट्र में ISIS के नेटवर्क को खंगाल रही राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने प्रदेश में पाँचवी गिरफ्तारी के तौर पर डॉ अदनान अली सरकार को पुणे से दबोचा है। जाँच एजेंसी के मुताबिक आरोपित देश की एकता, अखंडता और स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने के साथ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहा था। डॉ अदनान को गुरुवार (27 जुलाई 2023) को गिरफ्तार किया गया है।
27 जुलाई को एक प्रेसनोट जारी करते हुए NIA ने इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने इसे बड़ी सफलता बताया है। गिरफ्तार हुआ 43 वर्षीय डॉ अदनान पुणे के कोंढवा इलाके में रहता था। यहीं NIA ने छापेमारी की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डॉ अदनान अली के घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, आतंकी संगठन ISIS से संबंधित कई से जुड़े कई दस्तावेज और तमाम अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन्हे सील कर के जाँच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार डॉक्टर अदनान अली सरकार को एनेस्थीसिया के इलाज में 16 वर्षों का अनुभव है। डॉ अदनान अली ने साल 2001 में पुणे के बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS किया था। इसके बाद साल 2006 में उसने उसी कॉलेज से MD एनेस्थीसिया किया। ISIS समर्थक डॉ अदनान इंग्लिश, हिंदी, मराठी, और जर्मन भाषाओं का अच्छा ज्ञान है। कोर्स की कई ऐसी किताबें भी हैं जिसमें डॉ अदनान अली सरकार ने सहायक प्रकाशक के तौर पर काम किया है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें