दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद मेहताब ने पीड़िता की मां को घर में घुसकर गोलियों से भूना, दिल्ली के जहांगीरपुरी में सनसनीखेज हादसा

“दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की मां को घर में घुसकर गोलियों से भूना, दिल्ली के जहांगीरपुरी में सनसनीखेज मर्डर”, हिन्दुस्तान, अप्रैल 27, 2024

“राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी के महेंद्रा पार्क इलाके में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की मां की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है।

राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी के महेंद्रा पार्क इलाके में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की मां की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। आरोपी और मृतका अलग-अलग समुदाय से हैं। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

48 वर्षीय अनिता शर्मा (परिवर्तित नाम) परिवार सहित जहांगीरपुरी इलाके में रहती थी। परिवार में पति और 17 साल की बेटी है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को अनिता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी अपने दो साथियों के साथ घर आया और अनिता पर ताबतोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर घनी आबादी वाले जहांगीरपुरी इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों को घटनास्थल पर आते हुए देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने घायल महिला को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई…..”

पूरा लेख हिन्दुस्तान पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.