“हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश में शामिल अबूबकर पहले खुद था हिंदू, हनीट्रैप में फँसकर दिल्ली की मस्जिद में कबूला इस्लाम: आतंकी बन शुरू किया धर्मांतरण का काम, 40 पाकिस्तानी नंबर बरामद”, ऑपइंडिया, मई 25, 2024
“सूरत में हिन्दू नेताओं की हत्या करवाने को लेकर पकड़े गए मौलाना सोहेल के एक और साथी को पाकिस्तानी लड़कियों ने हनीट्रैप करके इस्लाम में धर्मान्तरित करवाया था। उसने इस्लाम में परिवर्तित हो कर और भी हिन्दू युवकों को इस्लाम में हनीट्रैप के जरिए परिवर्तित करवाने का प्रयास कर रहा था। यह भी पता चला है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए आतंकी भी सूरत के मौलवी के शागिर्द थे। वह यहाँ फिदायीन हमला करने आए हुए थे।
सूरत से पकड़े गए मौलवी से पूछताछ के बाद एक अबूबकर नाम के एक आदमी को राजस्थान के बीकानेर ने पकड़ा गया था। वह भी आतंकी गतिविधियों में शामिल था। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि बीकानेर का अबूबकर पहले हिन्दू था और उसका नाम अशोक सुथार था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी लड़कियों के सम्पर्क में आया था, वह पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी लड़कियों से बातें कर रहा था।
मुस्लिम लड़कियों ने अबूबकर को हनीट्रैप में फंसा कर इस्लाम की बातें बतानी चालू कर दी थीं। उसको धीमे-धीमे हिन्दू धर्म से इस्लाम की तरफ ले जाया गया। उसका जब ब्रेनवाश हो गया तो उसे इस्लाम मजहब कबूल करने को कहा गया। इसके बाद वह दिल्ली कि एक मस्जिद में जाकर इस्लाम में परिवर्तित हो गया था। उसने इसके बाद अपना नाम अबूबकर रख लिया था। इसके बाद भी उसका पाकिस्तानी लड़कियों से बात करने का सिलसिला जारी रहा। पाकिस्तानी लड़कियों ने उसे जिहाद का रास्ता लेने को कहा….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें