“TCS नासिक कांड: 4 मुस्लिम कर्मचारी गिरफ्तार, हिंदू सहकर्मी की पत्नी का यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाएँ भड़काने का आरोप”, ऑपइंडिया, अप्रैल 24, 2026
“नासिक पुलिस ने TCS के चार मुस्लिम कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया है। ये आरोपित पहले से ही अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये नया मामला एक हिंदू पुरुष कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें नए सिरे से हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ACP (क्राइम) संदीप मिटके ने बताया कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता की पत्नी उसी TCS केंद्र में कार्यरत थी और उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके अलावा, उन पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने वाले कृत्य और शब्दों का उपयोग करने का भी गंभीर आरोप है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
