छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! इंदौर में दो युवकों पर ब्लैकमेल और इस्लामीकरण का बड़ा आरोप

“छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! इंदौर में दो युवकों पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का बड़ा आरोप”, न्यूज़ 18, दिसंबर 01, 2025

“इंदौर में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. लसूड़िया थाना पुलिस ने दो युवकों – मोहम्मद सुफियान और अमीर अली के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया है. पीड़िता एक युवती है. उसका कहना है कि साल 2021 में ये दोनों लड़के उसके संपर्क में आए. दोनों ने अपना नाम बदलकर हिंदू नाम बताए और उससे दोस्ती की. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

युवती का आरोप है कि संबंध बनाने के बाद दोनों ने छिपकर उसकी निजी वीडियो बना ली. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल. दोनों ने धमकी दी कि अगर तुमने हमारी बात नहीं मानी तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. इस डर से युवती चुप रही.

सबसे गंभीर आरोप यह है कि दोनों आरोपी लगातार युवती पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव डालते थे. कहते थे, “अगर तुम मुस्लिम नहीं बनी तो वीडियो पूरे शहर में फैला देंगे.” इसी डर और धमकी के कारण युवती कई बार उनसे डरकर पैसे भी देती रही. लंबे समय तक यह सिलसिला चलता रहा. युवती मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई. आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया…….”

पूरा लेख न्यूज़ 18 पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.