“कांग्रेस नेता अनवर कादरी गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस हथियार से देता था धमकी, लव जिहाद के आरोपियों को करता था फंडिंग”, नवभारत टाइम्स, अगस्त 07, 2026
“मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से जारी फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आधार पर लाइसेंसी बंदूक हासिल की थी।
फर्जी लाइसेंस में लिया था हथियार
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि “कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ़ एक मामला दर्ज किया गया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक फर्जी लाइसेंस हासिल किया और उसका इस्तेमाल करके हथियार खरीदा। जांच में यह लाइसेंस फर्जी पाया गया।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इससे पहले, सदर बाज़ार पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था जब वह किसी को धमकाने गए थे। यह घटना तब सामने आई जब उसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और हथियार पहले ही जब्त कर लिया गया था। अनवर कादरी को अब गिरफ़्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से जेल में थे लेकिन हाल ही में रिहा हुए थे। रिहाई के बाद, पुलिस ने अब उन्हें इसी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है……”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
