भोपाल: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया बादशाह, जबरन पढ़वाया कलमा, परिजनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

“MP Crime: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया बादशाह, जबरन पढ़वाया कलमा, परिजनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप”, अमर उजाला, मई 18, 2024

“राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जिसमें बादशाह नाम के युवक ने एक हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसे जबरन कलमा पढ़वाया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बहला फुसलाकर लड़की का धर्मांतरण कराया गया।

राजधानी भोपाल में भी धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बड़े शहरों की तरह भोपाल में भी आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती के परिजनों ने युवक पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और फिर उससे जबरन कलमा पढ़वाने लगा। अवधपुरी थाना में पुलिस ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

अवधपुरी टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि बादशाह नाम का युवक और युवती दोनों पहले अन्ना नगर में पड़ोसी थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। इसके बाद लड़की दूसरी जगह अपने परिजनों के साथ शिफ्ट हो गई। हालांकि, लड़का उससे मिलने वहां जाता रहता था। एक दिन दोनों ने भागने का प्लान बनाया और वे घर से भाग गए…..”

पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.